J&K: बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान दो आंतकी ढेर, 1 जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरी कश्मीर के हाजिन, बांडीपोर में रविवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताईबा के दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान राज्य पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरी कश्मीर के हाजिन, बांडीपोर में रविवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताईबा के दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान राज्य पुलिस का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इस बीच, मुठभेड़ में आतंकियों की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया और हिंसक हुए आतंकी समर्थकों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों को बल प्रयोग भी करना पड़ा |

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी की हाजिन,बांडीपोर में लश्कर-ए-ताईबा के दो विदेशी आतंकी अपने किसी स्थानीय संपर्क सूत्र के पास आए हुए हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और सेना ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया | सेना के जवान ने जैसे ही हाजिन के मीर मोहल्ले में तलाशी लेते हुए आगे बढ़ना शुरू किया, एक जगह आतंकियों ने उन्हें देख लिया और उन्होंने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए फायरिंग की। जिसके बाद सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया |

> दो आंतकी ढेर, 1 जवान शहीद

> लश्कर-ए-ताईबा से संबंधित हैं दोनो आतंकी

> आंतकियों ने की थी भागने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *