ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने सभी पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया है।
सूत्रों से ये पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बाकी चुने गए अधिकारियों पर डोप टेस्ट करवाना या ना करवाने का निर्णय उन पर सौंपा है।
गौरतलब है कि सीएम ने ये इसलिए कहा है क्योकि कैप्टन के डोप टेस्ट के आदेश के बाद कई पार्टियों ने ये सवाल उठाए थे कि सियासी लोगों के भी डोप टेस्ट होने चाहिए। जिस पर कैप्टन ने कहा कि वो डोप टेस्ट करवाने के लिए तैयार है।


