ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाश बेखौफ घुम रहे है और किसी भी वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बरनाला से सामने आया है जहां पर एक शराब के ठेकेदार को कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी अनुसार ये घटना उस समय हुई जब शराब ठेकेदार हिमाशू दानिया रात को शराब के ठेके से नकदी लेकर जा रहा था और जैसे ही वो बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वहां पर नकाबपोश बाइक सवारों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और वो नकदी भी लूट कर ले गए।
वहीं पुलिस इस मामले को लुटपाट का नाम दे रही है। पर कहा ये भी जा रहा है कि ये हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


