पंजाब: कैप्टन सरकार ने दिया महंगाई का करंट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बढे बिजली दाम पर राजनीती जोरों पर है कांग्रेस को घेरते हुए विपक्षीय दल कांग्रेस को चुनाव समय याद करवा रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बढे बिजली दाम पर राजनीती जोरों पर है कांग्रेस को घेरते हुए विपक्षीय दल कांग्रेस को चुनाव समय याद करवा रहे हैं तो साथ ही कांग्रेस के नेता इसे सरकार का नहीं बल्कि रेगुलेटरी कमीशन का फैसला बताते नजर आ रहे हैं | वहीँ कांग्रेस के सीनियर नेता केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है की दाम बढ़ाने और कम करना मुख्यमंत्री के हाथ नहीं बल्की रेगुलेटरी कमीशन की तरफ से आंकलन किया गया है जिसके बाद दाम बढ़ाये गए हैं |

पंजाब में काँग्रेस को सत्ता में आये अभी महज 7 माह का समय हुआ है और जनता के विकास का एजेंडा लेकर चल रही सरकार ने कई घोषणाएं भी की, इसी में से एक फैसला था बिजली की दरों को लेकर बड़ा फैसला, स्टेट पावर कॉरपोरेशन ने 9.33 फीसदी तक बिजली की दरे बढ़ाने की घोषणा  की है। वही सरकार की तरफ से व्यापारियो को खुश करने के लिये कारखानों को 5 रुपये  प्रति यूनिट बिजली देने की बात कही जा गई थी,जिस पर व्यापारियो ने इसे सरकार का ड्रामा करार दिया है, वही दूसरी तरफ बिजली की दरे बढ़ने पर हल्का अमलोह से कांग्रेसी विधायक खुद इसमें कही न कही सरकार की कोताही बता रहे है |

> बिजली दरों में बढ़ोतरी न करने की मांग

> भाजपा अमृतसर में करेगी प्रदर्शन

 > पंजाब में बढ़े बिजली दाम पर राजनीती जोरों पर

> कांग्रेस को विपक्ष दल दिला रहे चुनाव की याद

Watch Video

https://youtu.be/GzaW3oB1–o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *