ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चल गया है। त्रिपुरा की कुल 60 सीटों में बीजेपी को 40 सीटें मिली हैं जबकि 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम मोर्चे की सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वाम मोर्चे को 19 सीटें ही प्राप्त हुई हैं। त्रिपुरा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए योगी ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। वामपंथी गढ़ में भाजपा हिंदुत्व के बल पर त्रिपुरा फतह करने में कामयाब रही है।
पार्टी ने यहां हिन्दू वोटरों को लुभाने के लिए योगी का इस्तेमाल किया था। क्योंकि योगी की इमेज एक कट्टरपंथी हिंदूवादी नेता की है। बता दें कि त्रिपुरा में 25 साल से लेफ्ट की सरकार थी और माणिक सरकार पिछले 20 साल से सीएम रहे हैं। ये पहला ऐसा मौका था जब भाजपा पूरे दमखम से मैदान में उतरी है। चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकीं थी। यहां भाजपा के सभी स्टार नेताओं ने रैली, रोड शो और जनसभाएं की थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, हेमा मालिन, राजनाथ सिंह, समृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन जैसे दिग्गज नेता शामिल रहे थे।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत
त्रिपुरा की 60 सीटों में से 40 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
25 साल से सत्ता पर काबिज वाम मोर्चे की करारी हार
वाम मोर्चे को मिली महज 19 सीटें
Watch Video
https://youtu.be/55FUNPQw3VA
