छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 6 महिलाओं समेत 12 नक्सली ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया । इनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं । वहीं ऑपरेशन के दौरान तेलंगाना पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया ।

6 महिलाओं समेत 12 नक्सली ढेर 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर के उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है

मुठभेड़ में 1 जवान भी शहीद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर के उसूर में बड़े नक्सली जमावड़े की जानकारी मिली थी । जिसके बाद तेलंगाना के ग्रेहाउंड बल और बीजापुर के डीआरजी, एसटीएफ और जवानों को गश्त में रवाना किया गया था ।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी । इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *