ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरे इतने बेखौफ हो गए है कि वो अपनी वारदातों को सरेआम अंजाम देने लगे है ऐसा ही मामला फरीदकोट से सामने आया है जहां पर लुटेरों ने पुलिस की गोली से बेखौफ दिन दिहाड़े लाखों रूपयों की लूट को अंजाम दिया औऱ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 3 बाइक सवार 6 लुटेरों ने गांव डोड के पंजाब एंड सिंध बैंक मको अपना निशाना बनाया।
उन्होने बैंक में दाखिल हो कर बैंक मैनेजर को कमरे में बंद कर 7 लाख 80 हजार रूपए की करीब की राशि को कब्जे में करके ले गए। इतना ही नहीं वो लुटेरे बैंक में तैनात गनमैन की बंदूक भी अपने साथ ले गए। अपनी पहचान को छिपाने के लिए लुटेरे बड़ी शातिर अंदाज में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी उठा कर ले गए है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं जहां पर लुटेरों ने सरेआम लूट की वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस की कार्रवाई इतनी ढीली और कमजोर है कि लुटेरों में पुलिस का खौफ भी खत्म हो गया है। पुलिस को इन लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


