ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सावन महीना भगवान् शिव उपासना का पावन महीना माना जाता है और इस महीने में कावड़ यात्रा का अपना विशेष महत्व है।
भारी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर अपने शहर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करके अपनी यात्रा का समापन करने के साथ मन्नत पूरी करते हैं।
बता दें कि इस बार शिव भक्तों में महिलाओं की संख्या कम देखने को मिली है।
वहीँ पंजाब के कावड़िये विभिन्न वाहनों सहित पंजाब को नशे मुक्त करने का संकल्प लेकर पैदल कावड़ यात्रा करते भोले बाबा से मन्नत लेकर वापिस आते है।



