‘बिग बॉस : 11’ के घर में पुनीश-बंदगी के बीच ‘कुछ-कुछ’ हो रहा है…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो ‘बिग बॉस : सीजन 11’ के घर में लड़ाईयां खूब देखने को मिल रही है। साथ में रहने वाले…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो ‘बिग बॉस : सीजन 11’ के घर में लड़ाईयां खूब देखने को मिल रही है। साथ में रहने वाले घरवाले कब दुश्मन बन जाते हैं, इसका पता भी नहीं चलता है। घरवाले ग्रुप में बंटकर दूसरे के खिलाफ साजिश रचने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में बिगड़ते रिश्तों के बीच कुछ रिश्ते भी बनते जा रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस के घर में पहले दिन से बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के बीच रिश्ते तल्ख दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब बर्फ पिझलनी शुरू हो गई है।

जी हां, आपने सही पढ़ा है, कभी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखने वाले बंदगी और पुनीश के बीच कुछ-कुछ होने लगा है। दोनों एक-दूसरे को चोरी-छिपे देखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। घर में रात को जब लाइट्स बंद हो जाती है तो बंदगी-पुनीश साथ में बेड पर बैठकर देर तक बातचीत करते रहते हैं। यहां तक 26 अक्टूबर के एपीसोड में पुनीश शिकायत करता है कि बंदगी ने उसे गुडनाइट किस नहीं दिया है। जबकि बंदगी की शिकायत भी है कि पुनीश उसके साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजारता।

बिग बॉस शो का फार्मेट ही ऐसा है कि कोई कब किसी का दोस्त और दुश्मन हो जाए, पता भी नहीं चलता। शो में आने के पहले बंदगी का डेनिस नागपाल के साथ रिलेशन था, लेकिन बिग बॉस के घर में पुनीश-बंदगी के बीच बढ़ती नजदीकी से नाराज होकर डेनिस ने उसके साथ रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। अब यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि बिग बॉस के घर में बनने वाले मोहब्बत के रिश्ते घर के बाहर भी सलामत रहते हैं या सारी कवायद स्क्रिप्ट को ध्यान में रखकर किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *