ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आशा वर्कर हर घर में जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पीला रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर स्टाल लगाई गई है, ताकि एक भी बच्चा इस दवा से वंचित ना रह जाए।
आज करनाल में भी पोलियो भगाओ अभियान दो बूंद जिन्दगी शुरू किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग की तरफ दो लाख बच्चों को ड्रॉप्स पिलाने का टारगेट रखा गया और जिसकी शुरुआत मेयर रेनुबाला गुप्ता ने बच्चों को ड्रॉप्स पिलाकर की। टोहाना में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्लस पोलियो अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने शिरकत की। विधायक ने नन्हें बच्चो को दवाई पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उधर, पलवल में भी पोलियो अभियान के तहत पांच साल से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। इसके अलावा वाहनों में आने जाने वाले लोगों को रूकवाकर भी बच्चों को दवाई पिलाने का कार्य किया जा रहा है।


