बीजेपी का विकास और जनता का विरोध, कृष्णपाल गुर्जर से क्यों नाराज हुई जनता ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीजेपी उम्मीदवार भले ही जीत का दावा कर रहे हों लेकिन | हरियाणा में कमोबेश हर जगह बीजेपी प्रत्याशियों का जनता विरोध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीजेपी उम्मीदवार भले ही जीत का दावा कर रहे हों लेकिन | हरियाणा में कमोबेश हर जगह बीजेपी प्रत्याशियों का जनता विरोध करती नजर आ रही है | खासकर फरीदाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के विरोध में पलवल की जनता ने काले झंडे तक दिखाए | लोगों का गुस्सा इतना की बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ तक रसीद कर दिया गया |

भले ही बीजेपी लोकसभा की सीटों को जीतने का दावा कर रही हो लेकिन लोगों के विरोध से रोजाना बीजेपी उम्मीदवारों को दो चार होना पड़ रहा है | ये तस्वीर पलवल की है जहां गुस्साए लोगों ने गुर्जर की सभा में मंत्री जी का विरोध करते नजर आए |

मंच पर बैठे मंत्रीजी से सवाल पूछना उनके समर्थकों को रास नहीं आया | ग्रामीण माइक लेकर कृष्णपाल गुर्जर से गांव के विकास को लेकर सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था कि उसने माइक छीन लिया गया | विरोध के सुर इतने बुलंद हुए की स्थिति गंभीर हो गई एक महिला ने बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ भी रसीद कर दिया | इतना सबकुछ होने के बावजूद भी कृष्णपाल गुर्जर मोबाइल में व्यस्त रहे और जब मौका मिला चुपचाप निकल लिए |

पलवल के होडल में भी गुर्जर को काले झंडे दिखाए गए, दरअसल कृष्णपाल गुर्जर अपने काफिले के साथ निकल रह थे कि रोहता और अंधुआ पट्टी के लोगों ने गुर्जर के विरोध में काले झंडे दिखाए | क्योंकि इनके इलाके में समस्याओं की भरमार है और नेताजी जीतने के बाद कभी आए नहीं |

ये एक गांव की तस्वीर नहीं है | कई गांवों में कृष्णपाल गुर्जर का लगातार विरोध हो रहा है | लोगों का आरोप है कि कृष्णपाल गुर्जर पांच सालों तक किसी गांव में नहीं पहुंचे अब वोट मांगने के लिए आ रहे हैं | दफ्तर पर समस्याएं लेकर जाते हैं तो मंत्रीजी के दर्शन नहीं होते | स्वामिका, खोखियका, घर्रोट, टहरकी कई गांव ऐसे हैं जहां गुर्जर को देखते ही जनता विरोध के सुर बुलंद कर रही है। 

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *