ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में गुर्जर का विरोध जहां जनता कर रही है वहीं | करनाल से बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही | दरअसल संजय भाटिया को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस थमाकर कर जवाब मांगा है।
पंजाबियों के वोट से बीजेपी इस बार भी करनाल जीतने के लिए उतर चुकी है | हालांकि इस बार यहां से उम्मीदवार को बदल दिया गया है लेकिन जीतने का पूरा माद्दा बीजेपी लेकर चल रही है | लेकिन इसी बीच संजय भाटिया की मुश्किलें चुनाव आयोग ने बढ़ा दी है |
दरअसल आचार संहिता उल्लंघन मामले में संजय भाटिया को जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने नोटिस थमा दिया है। आरोप ये है कि बीजेपी के उत्साहित उम्मीदवार संजय भाटिया चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद भी मंदिर में जनसभा करने से नहीं चूके |
चुनाव आयोग को मिली शिकायत के मुताबिक संजय भाटिया गांव डबरी के एक मंदिर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे | अब उनसे जवाब मांगा गया है | अगर सही जवाब नहीं मिला तो आयोग का कहना है कि उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी |
Watch Video
