ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खालिस्तान का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है और अब की बार खालिस्तान का नारा लंदन या पंजाब में नहीं बल्कि हरियाणा में लगा है जो हैरान करने वाली बात है | पूरा मामला करनाल का है | दरअसल करनाल के गांव डाचर में सीएम मनोहर लाल खट्टर का प्रोग्राम था | वहीं सीएम का गुरुद्वारे में जाने का प्रोग्राम था | लेकिन गुरुद्वारे में भिंडरावाले की फोटो लगी होने के कारण सीएम ने गुरुद्वारे में जाने से मना कर दिया था | लोगों को सीएम खट्टर की ये बात पसंद नहीं आई और लोग भड़क उठे |
इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी फायर ब्रिगेड के शीशे तोड़ दिए | उन्होंने एफएसएल की गाड़ी पर भी पत्थर मारे | इसी दौरान लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए और सीएम खट्टर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की | वहीं इस मामले में सीएम का कहना था कि उन्हें पता चला था कि गुरुद्वारे में भिंडरावाले का फोटो लगा हुआ है | इसलिए उन्होंने पहले ही वहां जाने से मना कर दिया था और इसके बारे में बता भी दिया गया था | लेकिन उसके बावजूद लोगों ने वहां तोड़फोड़ की | सीएम का कहना है कि कानून तोड़ने वाले को सजा दी जाएगी |
Watch Video
https://youtu.be/mxD50JSyGwY
