ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के MLA नरेश यादव की संगरूर कोर्ट में पेशी हुई | इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें बेफालतू तंग किया जा रहा है और सरकार और बीजेपी RSS वर्कर विजय कुमार को बचा रहे हैं | नरेश यादव ने कहा कि जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक जबकि जस्टिस रंजीत सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक विजय कुमार के खाते में 90 लाख रुपए है और अभी तक भी उनकी अर्जी पर जांच नहीं हो रही है |नरेश यादव ने कहा कि उन्होंने खुद 173 एक्ट की अर्जी दी है की इसके ऊपर जाँच होनी चाहिए | कोर्ट 4 अक्टूबर पर अर्जी पर फैसला लेगी |
वहीं इस दौरान प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि मनप्रीत बादल प्रकाश सिंह के परिवार से हैं पर आज वो कह रहे है की पंजाब को फायदे वाला राज्य बनाएंगे तो ये सरासर झूठ है | वही कर्जा माफ़ी पर कहा की 1 फीसदी भी कर्जा माफ़ नहीं हुआ है | नवजोत सिंह सिद्धू पर बोलते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि सिद्धू को इस्तीफा दे देना चाहिए और विरोधी पार्टी में आकर पंजाब के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि वो जो बोलते हैं वो सिर्फ बोला उस पर उनकी सरकार ही कोई अमल नहीं कर रही है |


