हांसी, 25 अगस्त
हांसी नगरपालिका कर्मचारी संघ व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना 19वे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए बैंक कॉलोनी स्थित विधायक विनोद भ्याना के आवास का घेराव किया। विधायक विनोद भ्याना के आवास के बाहर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और विधायक विनोद भ्याना अपनी मांगों का हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
वही विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो को मान लेना चाहिए, क्योंकि सफाई कर्मचारियों के बिना सभी का घर से निकलना भी दूभर हो जाता है । जो ज्ञापन कर्मचारियों की तरफ से दिया गया में मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करूंगा। वही नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि हमने 17 सूत्रीय मांगों का आज विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में मौखिक रूप से हमारी मांगे मान ली गई थी। लेकिन ,सरकार बाद में वादाखिलाफी की जिससे हमें दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ा।
आज धरने को 19 दिन हो गए लेकिन सरकार ने हमारी मांगे लागू नहीं की है । उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब हर हड़ताल जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें-



