ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोमवार को हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का पहला दिन था। लेकिन पहला दिन ही आखिरी दिन बन गया, जब विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार जहां चंद मिनटों वाले सत्र में कुछ विधेयक पास करवाने में कामयाब हो गई तो वहीं विपक्ष को इस सत्र में खड़े होने का मौका तक नहीं मिला। लिहाजा अब सत्र की अवधि से लेकर इसे बुलाने के पीछे सरकार के मकसद तक पर सवाल उठ रहे हैं।
तो वहीं सत्र के अनिश्चिकाल के लिए सथगित होने के बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि, कुछ विधेयक थे जिन्हें पास करवाना बेहद जरुरी था, उन्हें सर्व सहमति के साथ मंजूरी दी गई है। सीएम ने सीआईडी विभाग को लेकर पनपे विवाद पर कहा कि, इसपर कोई विवाद नहीं है, सिर्फ टेक्नीक्ल समस्या है जिसे बैठकर सुलझा लिया जायेगा।

