ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर एक दल ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है | सियासी दलों ने वोटरों को अपनी और आक्रशित करने के लिए स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है | इसी कड़ी में हरियाणा में अब कांग्रेस ने भी अपनी ताकत झौंकनी शुरु कर दी है | राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी हरियाणा के दौरे पर हैं |
अंबाला में कुमारी शैलजा के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए कहा कि, ऐसा अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार नष्ट हुआ | प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव एक परिवार के लिए नहीं है, बल्कि ये चुनाव पूरे देश को बचाने के लिए है | उन्होने पीएम मोदी पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया और पूछा कि आखिर पीएम मोदी ने जो 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ ?
Watch Video
