कालका में बीजेपी की विजय संकल्प रैली, देश में परिवारवाद नहीं चलेगा-सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कालका में आज बीजेपी की ओर से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया | रैली को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कालका में आज बीजेपी की ओर से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया | रैली को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया | अंबाला से प्रत्याशी रतनलाल कटारिया के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए सीएम ने विरोधी दलों पर जमकर जुबानी तीर चलाए | उन्होने कहा कि, आज देश को काफी आगे निकल जाना चाहिए था, लेकिन आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली सरकारों ने देश को पिछाड़ने का काम किया |

विकास की परिभाषा बताते हुए सीएम ने कहा कि, जापान और भारत एक साथ आजाद हुए, लेकिन जापान आज काफी आगे निकल गया | कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया | उन्होने कहा कि, केंद्र की सत्ता को गांधी परिवार की गद्दी समझने वालों की परिवारवाद की राजनीति को आज देश की जनता ने खत्म करने का काम किया है | वहीं आतंकवाद को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए सीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों के हौंसले की तारीफ की |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *