प्रियंका गांधी का आज वाराणसी दौरा, जेल में बंद 65 प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज वाराणसी दौरा हैं जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज वाराणसी दौरा हैं जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं, यहां प्रियंका गांधी राजघाट के संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। उसके बाद caa के विरोध में जेल में बंद 65 प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी।

मां गंगा का पूजन करेंगी प्रियंका गांधी 

साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जीते हुए पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी, पार्टी के सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से प्रियंका राजघाट आएंगी। वह संत रविदास मंदिर में दर्शन के अलावा मां गंगा का पूजन भी करेंगी।

मृत बच्चे की दादी से मिल सकती हैं  प्रियंका गांधी 

इससे पहले  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बजरडीहा की घटना में मृत बच्चे की दादी शहनाज अख्तरी को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा था, बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी शहनाज अख्तरी से भी मिल सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *