ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: CAA यानी नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा, इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया और सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा कि आवाज को जितना दबाया जाएगा, उतनी ही आवाज तेज उठेगी।
ट्वीट में क्या लिखा जानिए
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला और रोशन सिंह का शहादत दिवस है, इस साझी शहादत का महत्व आज तब और बढ़ जाता है जब सरकार में बैठे लोग धर्म का राजनीति का चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं।
वहीं प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है हर जगह धारा 144 लागू है, किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है।

