ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बढ़ती ठंड को लेकर सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छट्टियां घोषित की रखी हैं, लेकिन सरकार के इन आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निजी स्कूल अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी छुट्टी के आदेश के बाद भी निजी स्कूल खुले रहे।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से शीतलहर को देखते हुए हरियाणा के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिए गए थे। लेकिन फतेहाबाद में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने आज छुट्टी घोषित नहीं की। प्राइवेट स्कूल संचालकों का तर्क है कि आज बच्चों को छुट्टियों का काम हॉलिडे होमवर्क देने के लिए स्कूल लगाए गए थे।
वहीं इस मामले में फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि स्कूल संचालकों से उनकी बात हुई थी, स्कूलों की ओर से बच्चों को होमवर्क देने के लिए स्कूल खुले रखे गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी का तर्क था कि कुछ एक बच्चे की स्कूल में बुलाए गए। जिसको लेकर उनके द्वारा बीईओ को जांच के आदेश भी दिए गए हैं।


