ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार के मंत्रियों से लेकर उसके विधायक तक इस वक्त फुल एक्शन मोड में हैं। पुलिस से पहले मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करना इसे कुछ लोग पब्लिक स्टंट कह रहे हैं तो कुछ का मानना है कि सरकार गलत काम करने वालों को बख्शने के मुड़ में नहीं है।
बहरहाल तमाम तरह की इन बातों के बीच पलवल में बीजेपी विधायक दीपक मंगला ने बीच बाजार में सरेआम चल रहे जूए के खेल का पर्दाफाश किया है। विधायक में छापेमारी करके दो जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है, जिन्हें अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। विधायक दीपक मंगला का कहना है कि पलवल मंडी में पिछले करीब 1 साल से खुलेआम जूए का खेल चल रहा था, जनता काफी परेशान थी और लोगों की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने ये कार्रवाई की है।

