चंड़ीगढ, 17 जुलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PGI चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वहां पर वो 10 प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का चंड़ीगढ प्रशासक ने स्वागत किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री पंजाब के शहर जालंधर आएंगे। जालंधर में वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे। पीएम की इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

