जालंधर , 17 जुलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर पहुंच चुके हैं। जहां पर प्रधानमंत्री ने देशभर में विकसित किए गए 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की विभिन्न परियाजनाओं का उद्घाटन किया।
जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पारंपरिक भंगड़ा प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों व स्कूल के बच्चों के साथ बात की।उन्होंने सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।
मंच पर पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, भाजपा नेता तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सांसद परनीत कौर, राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, राज्यसभा सांसद एवं एलपीयू के वाइस चांसलर अशोक मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
अन्य खबरें जानें –




