भारत के दौरे पर चीन के राष्ट्रपति, PM मोदी के साथ इन मुद्दों पर होगी बातचीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने दो दिवसीय भारत यात्रा पर महाबलीपुर पहुंच रहे हैं। जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने दो दिवसीय भारत यात्रा पर महाबलीपुर पहुंच रहे हैं। जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी। सुत्रों के अनुसार इस दौरान आतंकवाद, व्यापार, रक्षा और सीमा विवाद से संबंधित मुद्दों पर भी बातचीत होगी।

pm modi

चीन के राष्‍ट्रपति की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत ऐसे वक्‍त होने जा रही है जब कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच हालिया बयानों के कारण असहज स्थिति पैदा हो गई है।

temple

राष्ट्रपति जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान उनकी और पीएम मोदी के बीच वार्ता शनिवार सुबह महाबलीपुरम में होगी। सूत्रों के अनुसार, इस शिखरवार्ता में ना तो कोई एमओयू साइन किया जाएगा और न ही कोई बयान जारी किया जाएगा। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शीर्ष स्तर पर संबंधों का विस्तार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *