अंबाला, 28 अक्टूबर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को अंबाला कैंट आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमित शाह यहां शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता आज अंबाला कैंट पहुंचीं, जहां कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित शाह के दौरे को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
गृह मंत्री करेंगे शहीद स्मारक का उद्घाटन
बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और स्वागत की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अर्चना गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को अंबाला कैंट पहुंचेंगे और शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियां किस तरह से की जाएं, इसे लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
अन्य खबरें जानें-



