ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है करीब 10 लाख लोगों के कुरूक्षेत्र पहुंचने का अनुमान है। हालांकि आज भी कोहरा छाया रहा और सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी सर्द कर दिया है ऐसे में तीर्थ यात्रियों की संख्या कम होने का अनुमान है लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त अंजाम किए गए हैं।
तीर्थ यात्रियों के लिए पुलिस के 5000 जवान, बम स्क्वायड के इलावा एनडीआरएफ और नेवी की टीमें भी सूर्य ग्रहण के दौरान तैनात रहेंगी वहीं दूर दराज से आये यात्री प्रशासन की तेयारियों की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी और कुरुक्षेत्र के डीएम का कहना है कि इस बार का सूर्य ग्रहण मेला यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।