रामकुमार गौतम ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए दुष्यंत चौटाला पर लगाए ये आरोप

ऑनलाइन डेसक/लिविंग इंडिया न्यूज: अब जेजेपी पार्टी में बगावत की चिंगारी फूट पड़ी है। नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद…

ऑनलाइन डेसक/लिविंग इंडिया न्यूज: अब जेजेपी पार्टी में बगावत की चिंगारी फूट पड़ी है। नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे का ऐलान करने के साथ ही रामकुमार गौतम ने तीखी बयानबाजी भी की है। रामकुमार गौतम ने आरोप लगाया कि जो रिश्तेदार कल तक दुश्मन थे अब उन्होंने एक दूसरे से समझौता कर लिया है।

jjp

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने उन्हें MLA बनाया है। जाटों का इतना बड़ा वोट बैंक मुझे मिला है, लेकिन दुष्यंत को डिप्टी चीफ मिनिस्टर हमने ही बनाया है। हमारे नौ विधायकों के सहयोग से ही दुष्‍यंत डिप्‍टी चीफ मिनस्टिर बना है, नहीं तो कहां बनने वाला था। हालांकि रामकुमार गौतम का कहना है कि अभी उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, अगर पार्टी छोडूंगा तो विधायक पद से भी इस्तीफा दे दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *