ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
पंजाब में स्वदेश दर्शन योजना को फिर से शुरु कराने के लिए अकाली सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात की। उनके साथ दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।
प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब की पूर्व अकाली भाजपा सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत कई विकास कार्य किये थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही योजना बंद कर दी गई।

