ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
पटियाला में बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही सिद्धू पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सिद्धू 2-3 महीनों में पार्टी छोड़ देगा फिर कांग्रेस क्या करेगी।
* कांग्रेस पर बरसे बिक्रम मजीठिया
* ‘बिग बॉस खेल रही पंजाब सरकार’
https://www.youtube.com/watch?v=JXL4qxKvkIo&feature=youtu.be
मजीठिया ने नवजोत सिद्धू पर कसा तंज
2-3 महीने में पार्टी छोड़ देगा सिद्धूः मजीठिया
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया नाभा के गांव टोहड़ा में विरसा संभाल समागम में पहुंचे। यहां पहुंचकर बिक्रम मजीठिया ने कार्यक्रम में तो शमूलियत की ही साथ ही कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथ लिया।
कांग्रेस के साथ साथ बिक्रम मजीठिया ने फिर से नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2-3 महीनों तक सिद्धू कांग्रेस भी छोड़ देंगे। बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू की काबलियत पर भी सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपना मंत्रालय नहीं संभाल पा रहे और सीएम के विभाग की मांग कर रहे हैं।
बिक्रम मजीठिया ने बेअंत सिंह के परिवार को नौकरी दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाये। जिसके जवाब में सुनील जाखड़ ने कहा कि बेअंत सिंह ने जो पंजाब के लिए किया, उसके बदले में नियमों में संशोधन भी करना बड़ी बात नहीं|
10 साल बाद अकाली-भाजपा ने सत्ता खोई और कांग्रेस ने सरकार बनाई। ऐसे में अकाली दल अपने किए कार्यों और कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर सरकार को बार-बार घेर रही है। जवाबों की कमी कांग्रेस के पास भी नहीं है। खुद को बेहतर बताने के लिए कांग्रेस भी हर सवाल का जवाब दे रही। वार पर पलटवार कर रही है।
