इस्तीफे की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश में प्रताप सिंह बाजवा

Online Desk: पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर प्रताप सिंह बाजवा जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं| पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने को लेकर उन्होंने…

Online Desk: पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर प्रताप सिंह बाजवा जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं| पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाने को लेकर उन्होंने अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश भी कांग्रेस  उपाध्यक्ष राहुल गांधी को की है| हालांकि इस्तीफे का कारण प्रताप सिंह बाजवा पंजाब सरकार के 8 महीने के कार्यकाल को बता रहे हैं| बाजवा का कहना है कि जिस तरह की उम्मीद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से कर रहे थे|

partap singh bajwa politicsउस उम्मीद पर पंजाब सरकार खरी नहीं उतरी| जिसके चलते वे इस्तीफा दे रहे हैं| बाजवा के इस्तीफे के राजनीतिक मायने निकालें तो प्रताप सिंह बाजवा इस्तीफे की पेशकश कर पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाना चाहते हैं| बाजवा चाहते हैं कि अगर उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में पार्टी की कमान नहीं सौंपी जाती तो वे बगावत का रास्ता अपनाएंगे| जो कहीं ना कहीं पंजाब में पार्टी के लिए हानिकारक हो सकता है |

 

  • प्रताप सिंह बाजवा ने की इस्तीफे की पेशकश
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को की इस्तीफे की पेशकश
  • उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी कैप्टन सरकार- बाजवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *