घर में घुसकर 35 वर्षीय महिला का दिनदहाड़े कत्ल, खून से लथपथ मिली लाश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के दीनानगर की जहां पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर कत्ल कर दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के दीनानगर की जहां पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कत्ल के वक्त महिला घर में अकेली थी और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला का पति फौज में नौकरी करता है और कल ही दो महीने की छुट्टी के बाद वापस लौटा था। 

मृतक महिला के दोनों बेटों ने बताया के वह जब दोपहर के समय स्कूल से वापस घर लौटे तो देखा मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हैं। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि कत्ल के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *