यमुनानगर,12 सितंबर
यमुनानगर के प्रताप नगर क्षेत्र के गांव अराईयांवाला में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नर्सरी परिसर में खेल रहा एक वर्षीय मासूम पानी से भरे करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में मासूम पानी में डूबा मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान एक वर्षीय सिद्धांत पुत्र शिव के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला शिव अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ नर्सरी परिसर में रहता है और वहीं काम करता है। मृतक सिद्धांत तीन बच्चों में सबसे छोटा था।मतक के पिता शिव ने बताया कि वीरवार शाम करीब चार बजे वह नर्सरी में काम कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी कपड़े धो रही थी। इसी दौरान सिद्धांत खेलते-खेलते नर्सरी परिसर में बने पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। खेलते समय अचानक वह करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
काफी देर तक जब सिद्धांत दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह पानी के गड्ढे में डूबा मिला। पिता बच्चे को कपड़े में लपेटकर गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
अन्य खबरें जानें –
Faridabad में स्कूल के गेट के बाहर कूड़े के ढेर, नालियों में गंदगी, बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा



