Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज (23 जुलाई) कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस अवधि के दौरान चारों जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं जो हिमाचल की सीमा से लगे हैं.(Punjab-Haryana Weather)
आज का औसत अधिकतम तापमान कल की तुलना में 1.3 डिग्री बढ़ गया है. हालांकि, यह राज्य के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान अबोहर में 35 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही होशियारपुर में 50 मिमी और लुधियाना में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे तक 29 स्थानों पर बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.
चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की 75 से 100% संभावना है. 7 जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से मध्यम वर्षा होने की 50 से 75% संभावना है. इन स्थानों में गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिले शामिल हैं.
अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.(Punjab weather Upate) 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए राज्य के 20 जिलों में बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिला शामिल है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



