Pakistan News: पाकिस्तान में बड़ा सियासी उलटफेर; इमरान खान के 7 PTI नेताओं को 10 साल की सजा

Pakistan News: पाकिस्तान की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 7…

Pakistan News: पाकिस्तान की राजनीति में एक नया मोड़ आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 7 वरिष्ठ नेताओं को लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (Anti-Terrorism Court – ATC) ने 9 मई 2023 की हिंसा से जुड़े मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है. इस हिंसा में सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए थे.

अदालत के एक अधिकारी ने बताया, “लाहौर आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) ने सीनेटर एजाज चौधरी, पंजाब के पूर्व गवर्नर सरफराज चीमा, पूर्व प्रांतीय मंत्री यास्मीन राशिद और महमूदुर राशिद तथा वकील अजीम पहाड़ को 10-10 साल की सजा सुनाई है।”

ये सभी नेता 9 मई को हुई हिंसा के संबंध में आतंकवाद के आरोपों के तहत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का अनुमान है कि इन नेताओं को 9 मई को हुई हिंसा से संबंधित अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया जा सकता है।

9 मई की घटना क्या थी?
9 मई 2023 को इमरान खान को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने एक भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पूरे पाकिस्तान में PTI समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। लाहौर, रावलपिंडी, पेशावर, और अन्य शहरों में सेना के कार्यालयों, रेंजर्स की इमारतों और सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया गया. PTI ने शुरू में हिंसा से पल्ला झाड़ा था, लेकिन बाद में सामने आए कई वीडियो और ऑडियो सबूतों से यह जाहिर हुआ कि पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया और संगठित रूप से हमलों की योजना बनाई थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *