ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे परदे की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भले ही ‘देव’ सीरियल में महक का किरदार निभाकर फेमस हुई हों, लेकिन एक्टिंग स्किल्स के अलावा उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। 
फिलहाल पूजा बनर्जी थाइलैंड में छुट्टियां बिता रही हैं और सोशल साइट इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि पूजा बिकनी पहने काफी हॉट नजर आ रही हैं।
पूजा ने ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ में वृंदा का किरदार निभाया था। इसके साथ ही वो रियलिटी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी शामिल हो चुकी हैं।
पूजा ने पिछले साल अगस्त में नौ साल से बॉयफ्रेंड रहे कुणाल वर्मा से सगाई की थी। नौ साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया था।



