ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया के कलात्मक बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक ऐसा रेकॉर्ड बनाया है, जिसे बनाने के लिए दूसरे बल्लेबाज हजार बार सोचेंगे। दरअसल, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अनचाहा रेकॉर्ड बनाया है।
टीम इंडिया के साथ ही भारतीय खेलप्रेमियों को काफी उम्मीद थी कि पुजारा शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हो गए। पुजारा सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हो गए। पहली पारी में लुंगी एंगिडी ने उन्हें रन आउट किया तो दूसरी पारी में तीन रन लेने के चक्कर में वो आउट हो गए।
पुजारा किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। पुजारा से पहले साल 2000 में न्यूजीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट हुए थे।
अगर पुजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो वो छठी बार रन आउट हुए हैं। उनके नाम 56 टेस्ट मैचों की 94 पारियों में 14 शतक और 16 अर्द्धशतक हैं। वो चार बार शून्य पर भी पवेलियन लौटे हैं।

