GURUGRAM में नेता ने RWA ज्वाइंट सेक्रेटरी और पत्नी से की मारपीट, सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

गुरुग्राम, 1 अगस्त गुरुग्राम के सेक्टर-67ए स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 1 अगस्त

गुरुग्राम के सेक्टर-67ए स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर सड़क पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर RWA के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रयाग और उनकी पत्नी शालिनी गुप्ता पर कथित तौर पर BJP के सक्रिय कार्यकर्ता मनीष हरसाना और उनके परिवार ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपी पक्ष लाठी-डंडे और सरिए लेकर पहुंचा तथा दंपती के साथ सड़क पर मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक दंपती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर तो आए, लेकिन हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे देखकर किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की। दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के परिजनों का कहना है कि विवाद बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद बढ़ा, पूरे घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही पुलिस ने टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी रामबीर ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 अन्य खबरें जानें –

PALWAL में सरपंच को दी जान से मारने की धमकी, फोन पर जातिसूचक शब्द भी कहे, पुलिस से जल्द सुरक्षा मुहैया की मांग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *