पटियाला में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटियाला, 21 अगस्त पटियाला में भादसों सदर पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया…

पटियाला

पटियाला, 21 अगस्त

पटियाला में भादसों सदर पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 26 साल का जसजीत सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लाया गया था।

शिकायत में बताया गया कि इलाज के दौरान घायल जसजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और सामने आए तथ्यों के आधार पर केस दर्ज किया। इसी के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड़ हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकि आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका से जुड़े तथ्य जुटा रही है।पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

यमुनानगर में वन्यजीवों के अवैध कब्जे पर कार्रवाई, दुकान पर रेड में दो स्टार कछुए और दो पैराकीट बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *