ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस अब लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। गुरुग्राम पुलिस आने वाले दिनों में पेटीएम के साथ मिल कर जगह जगह लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। दरअसल बीते दिनों गुरुग्राम पुलिस ने पेटीएम के प्रतिनिधि के साथ मीटिंग की।जिसमे बढ़ते साइबर क्राइम ग्राफ पर रोक लगाने के लिए बातचीत हुई और अब गुरुग्राम पुलिस पेटीएम के साथ मिलकर जगह-जगह कैंपेन चला कर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करेगी।
दरअसल रोजाना 30 से ज्यादा शिकायतें गुरुग्राम साइबर में आ रही है। यही नहीं अगर अकड़ा देखा जाए तो, गुरूग्राम साईबर थाने में साल 2018 में 4620 शिकायते आई तो, साल 2019 में ये अकड़ा दुगना होकर 8912 तक पहुंच गया और इन शिकायतों में अधिकतर पाया गया है कि लोगों के अंदर जागरूकता का अभाव है। तो वही ई-वॉलेट के माध्यम से पैसों के लेनदेन से जालसाज लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने अब लोगों को जागरूक करने का बेड़ा खुद उठाया है। इसलिए अब गुरुग्राम साइबर थाना पुलिस पेटीएम के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करेगी।

