ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की सीआईए 2 ने बीते दिन हुई अपरहण और लूट की वारदात को महज 24 घंटे में ही सुलझा लिया | फर्कपुर इलाके में ब्लाइंड बच्चों का ट्रस्ट चलाने वाले दो लोग ट्रस्ट के लिए पर्चियां कटवा रहे थे इनमे से एक ब्लाइंड था | तभी दो अलग अलग मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और ट्रस्ट की पर्चियां कटवा रहे दोनों लोगो का वहां से अपरहण कर नजदीक हीरा फार्म ले गए और उनके साथ मारपीट कर उनके मोबाइल और ट्रस्ट की पर्चियों के इकठे किये हुए हज़ारो रुपए लूट कर फरार हो गए |
इसी वारदात को सुलझाते हुए सीआईए 2 की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है| सीआईए 2 की टीम अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है |
Watch Video
https://youtu.be/F91WEe-fZAA

