माछीवाड़ा में बिक रही अरुणाचल प्रदेश से लाई गई नाजायज शराब !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नाजायज शराब की ब्रिकी का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है हालात यहां तक पहुंच चुके है करियाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नाजायज शराब की ब्रिकी का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है हालात यहां तक पहुंच चुके है करियाने की दुकान पर भी शराब की बेचा जा रही है। पर इस तरह से नाजायज काम करने वाले पुलिस की मुस्तैदी नजर से बच नहीं सकते। ऐसा ही ताजा मामला माछीवाड़ा से सामने आया जहां पर नाजायज शराब की ब्रिकी का धंधा किया जा रहा था जिस पर एक्साइज विभाग ने छापेमारी की।

alcohol

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को सूचना मिली कि करियाने की दुकान पर एक व्यक्ति नाजायज शराब बेचने का काम कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी की तो उन्होने नाजायज शराब की 13 बोतलें बरामद की। ये शराब की बोतलें अरुणाचल प्रदेश से लाई गई है।

alcohol

जिसके बाद पुलिस  ने दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दुसरे राज्य की शराब पंजाब में बेचने के मामले पहले भी आ चुके है इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सख्ती नहीं बरत रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दूसरे राज्य की शराब यहां पर कौन सप्लाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *