ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के पौष इलाके डीएलएफ़ फेस-2 मे एक 50 वर्षीय एनआरआई की हत्या कर दी गई | व्यक्ति अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था | इसी दौरान मामूली कहासुनी को लेकर डीएलएफ के गार्ड और उसके साथी नें एनआरआई की पीट पीट कर हत्या कर दी |
डीएलएफ के गार्ड ने दिया वारदात को अंजाम
सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया | एक आरोपी गार्ड को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया और दूसरे आरोपी को कोर्ट ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है |
साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह नें बताया की एनआरआई सोमू बाल्या पांडिचेरी का रहने वाला था | जो अमेरिका जाता रहता था | फिलहाल सोमू गुरुग्राम के डीएलएफ फेस 1 में रह रहा था |
