ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिहोवा के नेसी गांव के समीप नकली अफीम बनाने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर एक मकान पर छापामारी की। बताया जा रहा है कि छापामारी के दौरान मौके पर मौजूद लोग वहां से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मकान में मौजूद खाद्य और तरल पदार्थों का सैंपल लिया है। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।


