AJL और मानेसर लैंड स्कैम: भूपेंद्र हुड्डा कोर्ट में हुए पेश, 20 को होगी अगली सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  AJL और मानेसर लैंड स्कैम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  AJL और मानेसर लैंड स्कैम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान हुड्डा के अलावा कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा भी कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि मानेसर लैंड स्कैम मामले में आरोपी अतुल बंसल के कोर्ट में पेश न होने के कारण आज भी उस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

Bhupinder Singh Hooda

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई पर पेश न होने पर कोर्ट ने अतुल बंसल के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। कोर्ट ने सुनवाई को स्थगित करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होने की तय की है। इसके अलावा एजेएल मामले में बचाव पक्ष के अनुरोध पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई टालते हुए सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *