फतेहाबाद, 30 सितंबर
फतेहाबाद शहर में हुडा सेक्टर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार युवक और चार युवतियों को मौके से पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस सभी आठ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई।वहीं स्पा सेंटर के मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।स्पा सेंटर से मिली युवतियां दूसरे राज्यों की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने इन्हीं महिलाओं को गवाह बनाया है।
अन्य खबरें जानें –



