अंबाला,30 सितंबर
श्री पंजोखरा साहिब में आयोजित पंचायती राज द्वारा कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में पहुंचकर सबसे पहले कैबिनेट मंत्री ने माथा टेका। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नारियल फोड़कर पंचायती राज द्वारा एक करोड़ 93 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद पंडाल में सभी विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के प्रोजेक्ट्स लगाए गए थे उन सभी का कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अवलोकल किया ।
गुरु साहब के घर पर शीश नवाकर मन औऱ तन पवित्र हो जाते हैं
इस मौके पर पंडाल में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह ऐसी धरती है ये गुरु साहब का ऐसा घर है जहां पर शीश नवाकर तन और मन दोनों पवित्र हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी आता है उसको गुरु साहब का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां पर दूर-दूर से और यहां तक की विदेश से भी गुरु साहब का दर्शन करने के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शक्ति के कारण ही आप लोगों ने मुझे यहां पर तीन बार नुमाइंदा बनाया है।
अन्य खबरें जानें –
Jalandhar में गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस अलर्ट



