ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू–कश्मीर में भारत–पाक सीमा पर लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के चलते अब सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है | जम्मू–कश्मीर में भारत–पाक सीमा के साथ लगते रास्तों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है | कई स्थानों पर सर्च आपरेशन भी चलाया गया है | इसी कड़ी में पठानकोट रेलवे स्टेशन पर भी एक सर्च आपरेशन चलाया गया |
जीआरपी एसपी अमनदीप कौर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मिल रही आतंकी गतिविधियों को देखते हुए ये सर्च आपरेशन चलाया गया है | फिलहाल पठानकोट रेलवे कैंट के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है |
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
भारत–पाक सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
कई स्थानों पर चलाया सर्च आपरेशन
पठानकोट रेलवे स्टेसन पर भी चला सर्च आपरेशन


