महाराजा रंजीत सिंह की बरसी, 86 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए आज 86 सिख श्रद्धालुओं का जत्था एसजीपीसी कार्यालय से रवाना हुआ। इस जत्थे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए आज 86 सिख श्रद्धालुओं का जत्था एसजीपीसी कार्यालय से रवाना हुआ। इस जत्थे को एसजीपीसी अदिकारी दलजीत सिंह ने रवाना किया। इस जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित पवित्र और कौम से बिछु़ड़े गुरुधामों के दर्शनों के लिए रवाना होते समय काफी खुश दिखाई दिए। उनके मुताबिक यह उनका सौभाग्य है कि वे पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

  sikh_jatha pakistan

पाकिस्तान के पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने और 29 जून को महाराजा रंजीत सिंह की बरसी मनाने के बाद 30 जून को जत्था वापस लौट आएगा । इस जत्थे में शामिल श्रद्धालु खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। उनके मुताबिक वे हर रोज अरदास में पंथ से बिछुड़े हुए पवित्र गुरुधामों के दर्शन दीदार की कामना करते हैं और आज वाहेगुरु ने उनकी मुराद पूरी कर दी है।

sikh_jatha pakistan

 महाराजा रंजीत सिंह की बरसी

86 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

SGPC अधिकारी दलजीत सिंह ने किया रवाना

30 जून को वापस लौटेगा जत्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *