पानीपत में 15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट,SP ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, चप्पे-चप्पे पर होगी तैनात पुलिस

पानीपत, 13 अगस्त पानीपत पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में SP…

पानीपत

पानीपत, 13 अगस्त

पानीपत पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में SP भूपेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों, DSP और चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में SP ने अधिकारियों को 15 अगस्त के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं

SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस को खास निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। SP ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है और इसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 अन्य खबरें जानें –

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर स्टंट के चक्कर में मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा छात्र, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *